भले WiFi आज आया हो, लेकिन आज यह सिर्फ इंटरनेट नहीं, बल्कि घर की एनर्जी फ्लो का हिस्सा माना जाता है.
गलत दिशा में अगर WiFi रखा हो, तो घर की प्रोडक्टिविटी और फायनेंशियल एनर्जी को कमजोर कर देता है.
वहीं वास्तु के हिसाब से सही जगह पर रखा WiFi का डब्बा, आपके घर की तरक्की और पॉजिटिविटी को बढ़ाता है.
WiFi को घर के उत्तर-पूर्व (NE) या पूर्व (East) दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है. ये दिशाएं बुद्धि, ग्रोथ और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक मानी जाती हैं.
WiFi हमेशा थोड़ी ऊंचाई पर रखें, जैसे शेल्फ या दीवार पर. नीचे रखने से सिग्नल भी बाधित होते हैं और ऊर्जा भी रुकती है.
WiFi को मंदिर, पूजा स्थान या सिरहाने (हेड बोर्ड के पास) न रखें. इससे मानसिक शांति और नींद पर असर पड़ता है.
लोहे के अलमारी, फ्रिज या किसी बड़े इलेक्ट्रॉनिक के पास WiFi न रखें. धातु सिग्नल काटती है और एनर्जी फ्लो भी बिगाड़ देती है.
राउटर के आसपास की जगह हमेशा साफ-सुथरी रखें. गंदी जगह सिग्नल भी रोकता है और वास्तु के अनुसार अड़चनें भी लाता है.