वट सावित्री के लिए आसान मेहंदी डिजाइंस

विवाहित महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत बेहद खास माना जाता है. इस साल वट सावित्री व्रत 16 मई 2026 को रखा जाएगा.

इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और पति की लंबी उम्र व सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं.

पूजा के साथ-साथ इस दिन सोलह श्रृंगार का भी विशेष महत्व होता है, जिसमें मेहंदी सबसे खास मानी जाती है.

अगर आप भी इस बार वट सावित्री व्रत पर अपने हाथों को खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट और ट्रेडिंग डिजाइन आइडिया दिए गए हैं.

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है तो बेल वाली मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट रहेगी.

यह डिजाइन जल्दी लग जाती है और हाथों पर बेहद खूबसूरत दिखती है.

वट सावित्री व्रत के खास मौके पर आप बरगद के पेड़, पूजा की थाली, कलश और दूल्हा-दुल्हन थीम वाली मेहंदी भी लगवा सकती हैं.

आजकल अरेबिक मेहंदी डिजाइन महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई है. इसमें फूल-पत्तियों और मोटे पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है, जो हाथों को स्टाइलिश लुक देता है.