वृंदावन का वायरल कपल, राधा कृष्ण के प्रेम ने कराया मिलन

Photo and Videos: Instagram/@chintamani_diana

इन दिनों वृंदावन के घाटों पर एक कपल का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह कपल है गौरव मोंडल और चिंतामणि डायना.

Photo: Instagram/@chintamani_diana

गौरव मंडल बंगाली एक्टर हैं तो वहीं, रूस में जन्मी चिंतामणी डायना ओडिसी डांसर हैं. 2015 में रूस से भारत आईं डायना को भारतीय संस्कृति से इतना प्यार हो गया कि वह यहीं की होकर रह गईं. उन्होंने यहां रहकर क्लासिकल डांस सीखा.

Photo: Instagram/@chintamani_diana

सोशल मीडिया पर इस कपल को काफी पसंद किया जा रहा है. इन दोनों की प्रेम कहानी इनके राधा-कृष्ण के प्रति अटूट प्रेम के कारण शुरू हुईै.

Video: Instagram/@chintamani_diana

चिंतामणि डायना का जन्म रूस में हुआ था. लेकिन डायना के माता-पिता की हिन्दू धर्म में गहरी आस्था थी. यही कारण है कि डायना का बचपन भी भारतीय संस्कृति और गीता के ज्ञान के बीच बीता.

Photo: Instagram/@chintamani_diana

डायना 2013 में वृंदावन घूमने आईं और फिर इतनी ज्यादा प्रभावित हुईं कि साल 2015 में उनका परिवार पूरी तरह से भारत में बस गया. इसके बाद डायना ने 3 साल तक शास्त्रीय नृत्य ओडिसी सीखा और एक प्रोफेशनल डांसर बन गई. 

Photo: Instagram/@chintamani_diana

इतना ही नहीं, डायना को साडियों से भी बेहद प्रेम है. उनका साड़ियों का एक एक्सक्लूसिव ब्रांड भी है, जिसका नाम  'Silk Ahimsa' है. 

Video: Instagram/@chintamani_diana

भारतीय परंपराओं के प्रति उनके प्रेम के चलते उन्होंने रेशमी साड़ियों का बिजनेस शुरू किया. अक्सर वह अपनी ब्रांड की साड़ियों में ही नजर आती हैं.

Photo: Instagram/@chintamani_diana

तो वहीं, गौरव मंडल बंगाली टीवी एक्टर हैं. उन्होंने कौन बौ (2019), नयनतारा (2021) और ओम नमः शिवाय (2018) जैसे बंगाली टीवी शोज में काम किया है.

Photo: Instagram/@chintamani_diana

गौरव मंडल कई बार वृंदावन में डायना से मिले और इन मुलाकातों में उन्हें डायना से प्यार हो गया. उसके बाद दोनों ने सगाई करने का फैसला किया.

Photo: Instagram/@chintamani_diana

वृंदावन के खूबसूरत नजारों के बीच उनकी फोटो और वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

Photo: Instagram/@chintamani_diana

Read Next