घर में लगी घड़ी की गलत दिशा क्या सच में बढ़ाती है तनाव? जान लें इसके पीछे का लॉजिक

(Photos Credit: Social Media)

घर में लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का काम नहीं करती, बल्कि वास्तु के लिहाज से इसकी दिशा को भी महत्वपूर्ण माना जाता है. 

मान्यता है कि गलत दिशा में लगी घड़ी घर के माहौल और मानसिक शांति पर असर डाल सकती है. तो चलिए आपको बताते हैं, घड़ी लगाने से जुड़े 7 जरूरी वास्तु नियम.

वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा और तरक्की का माहौल बनता है.

पूर्व दिशा में घड़ी लगाना भी वास्तु के अनुसार अच्छा माना जाता है. इसे नए अवसरों और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है.

वास्तु मान्यताओं के अनुसार दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना शुभ नहीं माना जाता. कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता और मानसिक बेचैनी बढ़ सकती है.

खराब या बंद पड़ी घड़ी को वास्तु में नकारात्मक माना जाता है. इसलिए घड़ी खराब हो जाए तो उसे जल्द ठीक करवाएं या हटा दें.

वास्तु के अनुसार मुख्य दरवाजे के ठीक ऊपर घड़ी लगाना उचित नहीं माना जाता. इसके बजाय दीवार की किसी दूसरी उपयुक्त जगह पर घड़ी लगाई जा सकती है.

घर में टूटी हुई घड़ी रखने को वास्तु में अच्छा नहीं माना जाता. ऐसी घड़ी को ठीक करवाना या बदल देना बेहतर माना जाता है.

Read Next