मनी प्लांट में कॉफी पाउडर डालने के फायदे जान लें

(Photos Credit: Getty)

कई बार मनी प्लांट सूखने लगते हैं या बढ़ना छोड़ देते हैं.

ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हमें सही तरीके से उसकी देखभाल करना नहीं पता होता.

आज हम आपको मनी प्लांट की केयर करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका मनी प्लांट भी रॉकेट की स्पीड से बढ़ेगा.

पौधे को बढ़ने के लिए मिट्टी में नाइट्रोजन, पोटैशियम और फॉस्फोरस की जरूरत होती है.

अगर मिट्टी में इनकी कमी हो जाए, तो पौधे मुरझाने लगते हैं.

मिट्टी में महीने में एक बार कॉफी पाउडर डालने से ऊपर बताए गए सभी पोषक तत्व मिट्टी को मिलते हैं, जिससे पौधा तेजी से बढ़ता है.

कॉफी नेचुरल खाद की तरह काम करती है, जिससे आपके पैसे भी बचते हैं.

कॉफी मिट्टी में कीड़े लगने से भी पौधों को बचाती है और उसे पोषण देती है.

आप महीने में 1 से 2 बार कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुड़ाई करते समय इसे मिट्टी में मिलाकर गमले में डाल दें.