रिवाल्वर और पिस्टल में क्या होता है अंतर?

(Photos Credit: Social Media)

 ज्यादातर लोग रिवाल्वर और पिस्टल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. यदि आपको भी इन दोनों के बीच का अंतर नहीं पता है, तो हम आपको बता रहे हैं.

रिवाल्वर एक तरह की बंदूक है. जिसमें एक घूमने वाले सिलेंडर में गोलियां होती हैं.

रिवाल्वर से गोली चलाने पर सिलेंडर खुद घूमता है और दूसरी गोली बैरल के सामने की तरफ आ जाती है. इसमें मुख्त रूप से 6 गोलियां ही डलती हैं.

रिवाल्वर से जब भी फायर किया जाता है तो पीछे की ओर से एक हैमर नुमा चीज आगे आती है. जिससे गोली आगे निकलती है. 

 रिवाल्वर में से गोलियां समाप्त हो जाने पर सिलेंडर को बाहर निकाला जाता है और उसमें गोलियां भरी जाती है. रिवाल्वर को सैमुअल कॉल्ट ने साल 1836 में बनाया था.

पिस्टल की बता करें तो ये हैंडगन का एक अपग्रेड वर्जन है. जिसमें गोलियां रिवाल्विंग सिलेंडर में नहीं होती है.

पिस्टल में गोलियों की एक मैगजीन लगी होती है. पिस्टल में स्प्रिंग के जरिए गोली फायर पॉइंट पर सेट होती है. इससे एक के बाद एक फायर किए जा सकते हैं.

 रिवाल्वर की अपेक्षा पिस्टल से काफी तेजी से गोली चलती है. साथ ही इसमें गोली लोड करने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है.

पिस्टल में अधिकतम 20 गोली भरी जा सकती हैं. इसकी रेंज 50 से लेकर 100 मीटर तक होती है.

पिस्टल में ऑटोमेटिक व सेमी ऑटोमेटिक दोनों प्रकार की होती है. ऑटोमेटिक पिस्टल में सिर्फ ट्रिगर ही दबाना होता है.