3 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: gauri_spratt)
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से प्राइवेट समारोह में शादी करने जा रहे हैं. ऐसे में गौरी की नेटवर्थ भी चर्चा का विषय बनी हुई है.
(Photo Credit: gauri_spratt)
गौरी ने फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम करके अपनी अलग पहचान बनाई है, जिससे उनकी अच्छी-खासी संपत्ति तैयार हुई है.
(Photo Credit: gauri_spratt)
उनकी मां रीटा बेंगलुरु में एक प्रसिद्ध ब्यूटी सेंटर चलाती थीं, जिससे गौरी को शुरुआती दौर में इसी क्षेत्र का अनुभव मिला.
(Photo Credit: gauri_spratt)
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बेंगलुरु में गारमेंट डिजाइनिंग और क्लॉथ बाइंग के क्षेत्र से की थी.
(Photo Credit: gauri_spratt)
साल 2007 में गौरी स्प्रैट मशहूर सैलून चेन BBlunt से जुड़ीं, जहां उन्होंने को-ओनर और मैनेजर जैसी अहम जिम्मेदारियां निभाईं.
(Photo Credit: gauri_spratt)
फिलहाल गौरी मुंबई स्थित BBlunt के एक सैलून आउटलेट का संचालन संभाल रही हैं, जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत माना जाता है.
(Photo Credit: gauri_spratt)
गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है. वह प्रोफेशनल हेयरड्रेसर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं.
(Photo Credit: gauri_spratt)
गौरी की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी काफी दिलचस्प है. उनकी मां तमिल मूल की हैं, जबकि उनके पिता आयरिश मूल के हैं. उनके दादा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े रहे थे.
(Photo Credit: gauri_spratt)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी स्प्रैट की अनुमानित कुल संपत्ति 24 करोड़ रुपये से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
(Photo Credit: gauri_spratt)