कितनी होती है ट्रेन के ड्राइवर की सैलरी?

(Photo Credit: AI, Pixabay, Pexels and Unsplash)

भारतीय रेलवे में ट्रेन चलाने वाले ड्राइवर को आधिकारिक तौर पर लोको पायलट कहा जाता है. 

लोको पायलट का पद रेलवे की सबसे जिम्मेदार नौकरियों में से एक मानी जाती है क्योंकि हजारों यात्रियों की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी होती है. 

भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर, जिसे लोको पायलट कहा जाता है की सैलरी पद और अनुभव के अनुसार तय होती है.

असिस्टेंट लोको पायलट की शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 35000-45000 रुपए मंथली होती है.

सीनियर असिस्टेंट लोको पायलट की बेसिक सैलरी लगभग 35000 रुपए से शुरू होती है. कुल मासिक सैलरी 55000 से 75000 रुपए तक हो सकती है.

सीनियर लोको पायलट की मंथली सैलरी 80000 से एक लाख रुपए या उससे अधिक हो सकती है.

लोको पायलट को वेतन के साथ महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, नाइट ड्यूटी अलाउंस, ओवरटाइम, मेडिकल सुविधा, मुफ्त रेल यात्रा और पेंशन जैसी कई सुविधाएं भी मिलती हैं. 

लोको पायलट की ड्यूटी शिफ्ट के आधार पर दिन या रात की होती है. लंबी दूरी की ट्रेनों में कई घंटे लगातार काम करना पड़ सकता है.

लोको पायलट का अनुभव बढ़ने के साथ वेतन और पद दोनों में वृद्धि होती है. यदि आप रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं तो यह एक अच्छा और सुरक्षित विकल्प माना जाता है.