व्हाट्सएप के 3 प्राइवेसी फीचर्स जो आपको पता होने चाहिए

व्हाट्सऐप पर सिर्फ मैसेज भेजना ही नहीं, अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखना भी जरूरी है. इसके 3 प्राइवेसी फीचर्स आपकी चैट और ऑनलाइन एक्टिविटी पर कंट्रोल बढ़ा सकते हैं.

किसी खास चैट को लॉक करके उसपर प्राइविसी लगा सकते हैं. इससे फोन किसी और के हाथ में जाने पर भी कोई आपकी चैट नहीं देख पाएगा है.

चैट लॉक क्यों है काम का? पर्सनल बातचीत को अलग और सुरक्षित रखने में यह फीचर मदद करता है. लॉक की गई चैट खोलने के लिए फोन के उपलब्ध ऑथेंटिकेशन तरीके की जरूरत पड़ सकती है.

गायब होने वाले मैसेज इस फीचर को ऑन करने पर नई चैट के मैसेज तय समय बाद अपने आप गायब हो जाते हैं.

यह फीचर उन बातचीत के लिए उपयोगी है जिन्हें चैट में रखना जरूरी नहीं है.

एक बार देखें फोटो या वीडियो भेजते समय View Once चुनें, तो रिसीवर उसे एक बार खोलकर देख सकता है. देखने के बाद वह मीडिया सामान्य चैट में दोबारा नहीं खुलता.

यह फीचर ऐसी तस्वीरों या वीडियो के लिए उपयोगी है जिन्हें चैट में बार-बार उपलब्ध नहीं रखना चाहते.

व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर इन फीचर्स को समझें और जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करें. छोटी-सी सावधानी आपकी निजी बातचीत को बेहतर तरीके से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है.

Read Next