यमुना नदी कहां से  निकलती है?

(Photos Credit: Getty)

दुनिया में नदियों का विशेष महत्व है. नदियों लोगों के लिए जीवनदायिनी मानी जाती है. इसलिए ज्यादातर जगहें नदियों के किनारे बसी होती हैं.

भारत में नदियों का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. नदियों लोगों के बहुत काम आती हैं. किसानों के लिए तो नदियां आमदनी का जरिया है.

यमुना नदी भारत की सबसे प्रमुख नदियों में से एक है. गंगा के बाद यमुना नदी को भारत में सबसे पवित्र माना जाता है.

यमुना नदी को मां का दर्जा दिया जाता है. बड़ी संख्या में लोग इसमें स्नान करते हैं. ये नदी कई राज्यों में बहती है.

कई राज्यों में बहने वाली यमुना नदी कहां से निकलती है? आइए इस बारे में जानते हैं.

1. यमुना नदी गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी है. ये नदी गंगा की सबसे लंबी सहायक नदी है.

2. यमुना नदी कई राज्यों में बहती है. यमुना नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में बहती है.

3. यमुना नदी देश की सबसे लंबी नदियों में से एक है. यमुना की कुल लंबाई 1376 किलोमीटर है.

4. यमुना नदी कहीं और नहीं उत्तराखंड से निकलती है. यमुना का उद्गम स्थल यमुनोत्री है. यमुनोत्री के बंदरपूछ ग्लेशियर से यमुना नदी निकलती है.

5. यमुना नदी उत्तराखंड से बहते हुए हरियाणा और दिल्ली में आती है. उत्तर प्रदेश में गंगा मिल जाती है.

नोट- यहां बताई गईं सभी बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Read Next