कार के डैशबॉर्ड पर भगवान की मूर्ति लगाने के नियम

(Photos Credit: Unsplash)

हम सभी नई कार लेने के बाद भगवान की मूर्ति कार में अपनी आस्था के अनुसार लगाते हैं जिससे हम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे. 

लेकिन सवाल यह उठता है कि कार में आखिरकार किस भगवान की मूर्ति लगानी चाहिए और क्या नियम हैं?

z

सबसे पहले तो कार में भगवान की ऐसी मूर्ति लगानी चाहिए जिसमें उनकी आंखें खुली हों.

ध्यान मुद्रा में किसी भी भगवान की मूर्ति नहीं लगानी चाहिए क्योंकि भगवान ध्यान में मग्न होंगे. 

कार में ज्यादातर गणेश भगवान की मूर्ति लगानी चाहिए, क्योंकि गणेश भगवान विघ्नहर्ता हैं और राह में आने वाली समस्याओं का अंत करते हैं.

उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगाना शुभ माना  जाता है. वह वायु पुत्र हैं और वाहन में सुरक्षा व गति के प्रतीक माने जाते हैं. 

मां दुर्गा की शांत मुद्रा वाली मूर्ति लगाने से आत्मविश्वास बढ़ता है.

अगर आप कार में मांस, धूम्रपान या शराब का सेवन करते है तो भगवान की मूर्ति न लगाएं.

कार में बहुत ज्यादा बड़ी मूर्ति नहीं लगानी चाहिए क्योंकि यह वास्तु और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अनुचित माना जाता है.

Read Next