भारत में किस शहर को कहा जाता है स्ट्रॉबेरी कैपिटल?

महाबलेश्वर को भारत की स्ट्रॉबेरी राजधानी के रूप में जाना जाता है. यहां पीढ़ियों से स्ट्रॉबेरी के प्रति अटूट प्रेम और खेती ने इस उपाधि को अर्जित किया है.

महाबलेश्वर का ठंडा माहौल स्ट्रॉबेरी के लिए एकदम बढ़िया माना जाता है. यहां का मौसम, ताजी हवा और लाल मिट्टी की खेती के लिए आदर्श स्थिति बनाती है.

यहां किसानों ने दशकों पहले इस फल की खेती शुरू की थी और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाया है.

महाबलेश्वर का आकर्षण केवल स्ट्रॉबेरी के खेतों तक ही सीमित नहीं है. शांत वातावरण, धुंध भरे नजारे और झील इसे सुकून भरी यात्रा के लिए परफेक्ट बनाते हैं. 

पर्यटक घने जंगलों में घूम सकते हैं, इत्मीनान से सैर का आनंद ले सकते हैं या नाव की सवारी कर सकते हैं.

महाबलेश्वर की खास बात है कि साल भर घूमने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है, हालांकि स्ट्रॉबेरी का सबसे अच्छा मौसम दिसंबर से मार्च तक रहता है.

यहां आप हवाई मार्ग टैक्सी, बस और कैब, ट्रेन से पहुंच सकते हैं.