कौन है Slum में रहने वाली ये खूबसूरत लड़की

अक्सर आपने सुना होगी कि सपने हासिल करने और उन्हें सच करने की कोई उम्र नहीं होती. कोई भी उम्र का इंसान अपने सपनों को सच कर सकता है.

आज हम आपको बताएंगे मुंबई की धारावी स्लम बस्ती में रहने वाली 14 साल की मलीशा खारवा, जोकि इन दिनों काफी चर्चा में हैं.

मलीशा लग्जरी ब्यूटी ब्रांड फॉरेस्ट एसेंशियल्स के नए कैंपेन 'द युवती कलेक्शन' का चेहरा हैं.

मलीशा को स्लम प्रिंसेस ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है. उनके इंस्टाग्राम पर दो लाख के करीब फॉलोवर्स हैं.

युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी मलीशा, 14 साल की हैं. हाल ही में वो एक फैशन मैगजीन के कवर पर आईं. उनपर एक शॉर्ट फिल्म भी बनी है.

हॉलीवुड फिल्म स्टेप अप 2 के एक्टर रॉबर्ट हॉफमैन ने मलीशा को डिस्कवर किया था. एक इंटरव्यू में हॉफमैन ने कहा था कि मलीशा बाकी झुग्गियों में रहने वाली लड़कियों से अलग हैं.

2020 में मलीशा, फाल्गुनी शेन एंड पीकॉक मैगजीन की कवर गर्ल बनी थीं. मलीशा की जर्नी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी है, जिसका नाम है 'Live Your Fairy Tale'

आज मलीशा उन सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं जो कठिनाइयों से घबराकर पीछे नहीं हटते और हिम्मत से आगे बढ़ते हैं.

Read Next