दीवार के नीचे के हिस्सा का पेंट ही पहले क्यों उखड़ता है?

12 September 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: unsplash)

दीवार का निचला हिस्सा जमीन के पास होता है. इसलिए यहां पानी और नमी का असर ज्यादा हो सकता है. नमी अंदर जाने पर पेंट की पकड़ कमजोर होने लगती है.

(Photo Credit: unsplash)

दीवार के अंदर छिपे पाइप में लीकेज होने पर पानी धीरे-धीरे दीवार में पहुंच सकता है. इसका असर अक्सर नीचे के पेंट पर पहले दिखाई देता है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर बाहर की दीवार से बारिश का पानी अंदर आ रहा है या वॉटरप्रूफिंग ठीक नहीं है, तो दीवार में सीलन बढ़ सकती है. इससे पेंट फूलकर उखड़ने लगता है.

(Photo Credit: unsplash)

दीवार पर सफेद पाउडर जैसी परत या गहरे दाग दिखाई दें तो यह नमी का संकेत हो सकता है. ऐसे में केवल ऊपर से नया पेंट करना सही नहीं है.

(Photo Credit: unsplash)

घर की सफाई करते समय पानी या क्लीनर दीवार के नीचे लग सकता है. बार-बार नमी रहने से धीरे-धीरे पेंट कमजोर हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

नीचे की दीवार बच्चों के हाथ, जूतों और फर्नीचर की रगड़ के ज्यादा संपर्क में रहती है. इससे पेंट जल्दी गंदा और खराब हो सकता है.

(Photo Credit: unsplash)

अगर दीवार पर धूल, तेल या पुराना ढीला पेंट हो और उसके ऊपर सीधे नया पेंट कर दिया जाए, तो पेंट ज्यादा समय तक नहीं टिकता. प्राइमर और साफ सतह जरूरी है.

(Photo Credit: unsplash)

दीवार पर कई साल तक बार-बार पेंट करने से पुरानी परतें कमजोर हो सकती हैं. ऐसे में नया पेंट भी उनके साथ उखड़ने लगता है.

(Photo Credit: unsplash)

सबसे पहले उखड़ी हुई परत को हटाएं. फिर सतह को रगड़कर साफ और बराबर करें. दरार या छोटे गड्ढे हों तो उन्हें भरें. इसके बाद प्राइमर लगाकर अच्छी क्वालिटी का पेंट करें.

(Photo Credit: unsplash)

दीवार को नमी से बचाना सबसे जरूरी है. पाइप लीकेज तुरंत ठीक कराएं, बाथरूम और किचन में हवा का रास्ता रखें और सफाई के दौरान दीवार पर ज्यादा पानी न लगाएं. 

(Photo Credit: unsplash)

Read Next