(Photos Credit: Social Media/Pexels)
बिहार इलेक्शन के बीच अगर किसी चीज की चर्चा है तो वो है यहां का वर्ल्ड फेमस मखाना.
आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया के 100 में से 90 देशों के लोग बिहार के मखानों को बड़े चाव से खाते हैं.
बिहार के मखाने इसलिए मशहूर हैं क्योंकि यह देश का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो कुल उत्पादन का लगभग 80-90% हिस्सा है.
देश में मखाने का कुल कारोबार 850 करोड़ रुपए का है.
मखाने की खेती बिहार में सदियों पुरानी परंपरा है. यहां के किसान हाथ से बीज निकालने से लेकर भूनने तक की प्रक्रिया बेहद कुशलता से करते हैं.
साल 2022 में बिहार के मखाने को Geographical Indication (GI) टैग मिला.
मखाना को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होता है.
मखाना डायबिटीज और हार्ट के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, और ऐंटिऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं.
इसमें दूध और अंडे के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है. अगर इसे नियमित खाया जाए तो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है.