(Photos Credit: Social Media)
क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर बॉल पेन की कैप के ऊपर या सिरों पर एक छोटा-सा छेद होता है?
पहली नजर में यह सिर्फ डिजाइन का हिस्सा लगता है, लेकिन इसके पीछे सुरक्षा से जुड़ी अहम वजह है.
दरअसल, अगर गलती से कोई व्यक्ति पेन की कैप निगल ले, तो यह छोटा छेद सांस लेने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं पेन कैप से जुड़े ऐसे 5 रोचक बातें.
पेन की कैप में छेद का सबसे अहम उद्देश्य सेफ्टी है. यह कैप के अंदर और बाहर हवा के प्रवाह में मदद करता है.
छोटे बच्चों में पेन की कैप मुंह में रखने या गलती से निगलने का खतरा रहता है. ऐसे में छेद सांस की नली पूरी तरह बंद होने की स्थिति को कम करने में मदद कर सकता है.
अगर कैप गले में फंस जाए और सांस लेने का रास्ता प्रभावित हो, तो कैप का छेद कुछ मात्रा में हवा के गुजरने का रास्ता दे सकता है.
पेन कैप में बने छेद का एकमात्र उद्देश्य सुरक्षा नहीं माना जा सकता. कुछ पेन में इसका संबंध हवा के दबाव और पेन की डिजाइन से भी हो सकता है.
कुछ पेन और कैप को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि गलती से निगलने की स्थिति में दम घुटने का जोखिम कम हो. पेन कैप के डिजाइन में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखा जाता है.
छोटे बच्चों को पेन की कैप मुंह में रखने की आदत हो सकती है. इसलिए उन्हें पेन इस्तेमाल करते समय कैप से खेलने से रोकना जरूरी है.