(Photos Credit: Social Media)
भारत में घर, दुकान या ऑफिस के बाहर नींबू-मिर्च लटकाने की परंपरा वर्षों पुरानी है.
कोई इसे बुरी नजर से बचाव का उपाय मानता है तो कोई इसके पीछे वैज्ञानिक कारण बताता है.
आइए जानते हैं आखिर लोग दरवाजे पर नींबू-मिर्च क्यों टांगते हैं.
मान्यता है कि नींबू-मिर्च नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर को घर या दुकान में प्रवेश करने से रोकते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नींबू और मिर्च मां अलक्ष्मी की प्रिय वस्तुएं हैं. इन्हें बाहर टांगने से अलक्ष्मी वहीं संतुष्ट होकर लौट जाती हैं.
कई दुकानदार और कारोबारी मानते हैं कि इससे कारोबार में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और समृद्धि आती है.
नींबू में साइट्रिक एसिड और मिर्च की तेज गंध कुछ कीट-पतंगों को दूर रखने में मदद कर सकती है. हालांकि यह हर स्थिति में प्रभावी नहीं माना जाता.
कई लोग हर शनिवार पुराना नींबू-मिर्च हटाकर नया लगाते हैं, क्योंकि इसे शुभ माना जाता है.
इसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता. मान्यता है कि इसे बिना छुए किसी सुरक्षित स्थान पर फेंक देना चाहिए.