कुछ लोगों को ही मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं? जानिए इसके पीछे की वजहें

(Photos Credit: Social Media)

क्या आपने कभी गौर किया है कि एक ही कमरे में कई लोग बैठे हों, फिर भी मच्छर बार-बार सिर्फ एक या दो लोगों को ही काटते हैं? 

यह कोई संयोग नहीं, बल्कि इसके पीछे शरीर की गंध, सांस से निकलने वाली कार्बन डाइऑक्साइड, ब्लड ग्रुप, त्वचा के बैक्टीरिया और जीन्स जैसे कई वैज्ञानिक कारण जिम्मेदार होते हैं.

आइए जानते हैं वे वजहें, जिनकी वजह से मच्छर कुछ लोगों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं.

जिन लोगों के शरीर का तापमान अधिक होता है, उनकी ओर मच्छर आसानी से आकर्षित होते हैं.

पसीने में मौजूद लैक्टिक एसिड और अमोनिया जैसे रसायन मच्छरों को आकर्षित करते हैं, जिससे उनके काटने की संभावना बढ़ जाती है.

जो लोग वर्कआउट करते हैं या ज्यादा मेहनत का काम करते हैं, वे सामान्य से अधिक CO₂ छोड़ते हैं. इसलिए मच्छर उन्हें जल्दी ढूंढ लेते हैं.

जब हम सांस छोड़ते हैं तो कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) बाहर निकलती है. मच्छर इस गैस को दूर से पहचान लेते हैं और उसी दिशा में उड़ने लगते हैं.

गर्भवती महिलाओं का शरीर थोड़ा ज्यादा गर्म रहता है और वे अधिक कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती हैं, इसलिए मच्छर उन्हें ज्यादा काट सकते हैं.