क्या कुछ खास है चोर बाजार में?

14 Jun 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media )

दिल्ली का मशहूर चोर बाजार पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के आसपास लगता है और सस्ते सामान की खरीदारी के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं.

(Photo Credit: Social media )

यह बाजार मुख्य रूप से रविवार को लगता है और जामा मस्जिद, दरियागंज और चावड़ी बाजार के आसपास के इलाकों में फैला होता है.

(Photo Credit: Social media )

अच्छी डील पाने के लिए कई खरीदार रात 3 से 4 बजे के बीच ही बाजार पहुंच जाते हैं, क्योंकि उस समय सामान की ज्यादा वैरायटी मिलती है.

(Photo Credit: Social media )

यहां आपको ब्रांडेड कपड़े बेहद कम कीमत में मिल सकते हैं, जिनकी शुरुआती कीमत लगभग 50 रुपये से शुरू हो जाती है.

(Photo Credit: Social media )

कपड़ों के अलावा जूते, बैग, पर्स और फैशन एक्सेसरीज भी काफी किफायती दामों पर उपलब्ध रहती हैं.

(Photo Credit: Social media )

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बाजार खास है, क्योंकि यहां कैमरा और कैमरा लेंस जैसी चीजें कम कीमत में खरीदी जा सकती हैं.

(Photo Credit: Social media )

कई दुकानों पर सेकेंड हैंड और रिफर्बिश्ड कैमरे 1000 से 1500 रुपये की शुरुआती कीमत पर भी मिल जाते हैं.

(Photo Credit: Social media )

चोर बाजार में मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, हेडफोन, चार्जर, पेन ड्राइव और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी कम दाम में उपलब्ध होते हैं.

(Photo Credit: Social media )

फिटनेस पसंद करने वालों के लिए यहां डंबल, ट्रेडमिल, योगा मैट और अन्य जिम उपकरण डिस्काउंट कीमतों पर मिल सकते हैं.

(Photo Credit: Social media )

किसी भी इलेक्ट्रॉनिक या महंगे सामान की खरीदारी से पहले उसकी गुणवत्ता और प्रामाणिकता की अच्छी तरह जांच करना जरूरी है, क्योंकि अधिकांश विक्रेता बाद में किसी प्रकार की गारंटी नहीं देते.

(Photo Credit: Social media )