बिल्डिंग में क्यों नहीं होता 13वां फ्लोर

आप अगर मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में रहते होंगे तो आपने एक चीज जरूर गौर की होगी कि वहां पर 13वां फ्लोर नहीं होता है.

सिर्फ हाइराइज सोसाइटी ही नहीं बल्कि बड़े-बड़े होटलों में 13 नंबर का कमरा नहीं मिलता है.

इसके अलावा कई एयरलाइन्स में 13 नंबर की सीट वाली लाइन भी नहीं होती है.कई अस्पतालों में भी 13 नंबर का बेड नहीं होता.

अब सवाल ये उठता है कि आखिर लोग 13 नंबर से इतना डरते क्यों हैं. क्या वजह है कि लोग 13 नंबर को किसी चीज में नहीं रखना चाहते.

कई लोग 13 नंबर को अनलकी मानते हैं. साथ ही इस नंबर को भूत प्रेत और ब्लैक मैजिक से भी जोड़कर देखते हैं. इसलिए कोई इस नंबर को नहीं लेता है.

जो लोग ट्रिस्कायडेकाफोबिया से ग्रसित होते हैं उन्हें 13 नंबर को देखकर डर लगता है.

बिल्डरों को भी यही डर होता है कि अगर उन्होंने अपनी बिल्डिंग में 13वां फ्लोर बनाया तो उस फ्लोर पर कोई फ्लैट नहीं खरीदेगा.

All Photo- Credit:  Unsplash

Read Next