(Photos Credit: Social Media)
गणपति बप्पा को घर लाने के पीछे कई मान्यताएं जुड़ी हैं. लेकिन क्या आप इस त्योहार का ये अनोखा कारण जानते हैं?
सिर्फ गणेश जी के जन्म की कहानी नहीं, गणेश चतुर्थी को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित हैं.
मान्यता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा करने से घर में शुभता आती है. साथ ही इसे बुद्धि और नई शुरुआत अच्छी होती है.
गणेश जी को बुद्धि, विवेक और ज्ञान का देवता माना जाता है. इसलिए किसी भी शुभ काम से पहले उनकी पूजा की जाती है.
मान्यता है कि गणेश जी विघ्नों को दूर करते हैं. इसी वजह से उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है.
गणेश चतुर्थी को नई शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है. इस दिन बप्पा की पूजा कर लोग अपने काम में सफलता की कामना करते हैं.
गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय मानी जाती है. पूजा में इसे चढ़ाना गणपति को प्रसन्न करने वाला माना जाता है.
गणेश जी को मोदक का भोग लगाया जाता है. इसे ज्ञान और जीवन की मिठास से जोड़कर देखा जाता है.
गणेश जी को घर लाना शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक है. लोग उनसे परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते हैं.