Images Credit: Meta AI
गुलाब का फूल अगर बार-बार खिलते ही झड़ जाए तो चिंता होना स्वाभाविक है. ये कई पौधों में आम समस्या है, लेकिन सही वजह पहचानने पर इसे आसानी से रोका जा सकता है.
फूल तब झड़ता है जब पौधे की देखभाल में थोड़ी-सी भी गड़बड़ी रह जाए. पानी, धूप और पोषण की सीधे पैदावार पर असर डालते हैं.
पौधे को पर्याप्त धूप न मिलना कली को कमजोर कर देता है. कम धूप में कली बनती तो है, लेकिन खिलने से पहले ही गिर जाती है.
बहुत ज्यादा पानी देने से जड़ें गलने लगती हैं. गलती हुई जड़ें पौधे तक पोषण नहीं पहुंचने देती और फूल झड़ जाते हैं.
मिट्टी यदि बहुत कड़ी या हवा न गुजरने वाली हो तो पौधा तनाव में आ जाता है. ऐसी मिट्टी कली को स्वस्थ तरीके से विकसित नहीं होने देती.
कीट जैसे थ्रिप्स या एफिड्स कली को अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं. इनकी वजह से भी कली सूखकर गिर जाती है.
पोषक तत्वों की कमी, खासकर पोटाश और फॉस्फोरस की कमी, फूल बनने की प्रक्रिया को रोक देती है. इस कारण कली ठीक से विकसित न होकर झड़ जाती है.
गर्मियों में पौधे को रोज कम से कम 5 से 6 घंटे तीखी धूप में रखें. धूप जितनी अच्छी होगी, कली उतनी ही मजबूत बनेगी.
सप्ताह में केवल 2 से 3 बार ही पानी दें, जब मिट्टी सूखी लगे.
हर 15 दिन में लिक्विड खाद (पोटाश और फॉस्फोरस) दें और पौधे पर नीम ऑयल स्प्रे करें. इससे कली मजबूत बनेगी और कीट भी दूर रहेंगे.