नीरज चोपड़ा रचेंगे इतिहास, फ्री में ऐसे देखें लाइव मैच
भारत के स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के करीब हैं.
-------------------------------------
हंगरी के बुडापेस्ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 के तहत 27 अगस्त जैवलिन थ्रो इंवेट का फाइनल मुकाबला है.
-------------------------------------
25 वर्षीय नीरज चोपड़ा ओलंपिक, एशिया गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, डायमंड लीग और अंडर 20 वर्ल्ड चैंपियन हैं.
-------------------------------------
हालांकि सीनियर स्तर पर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अभी तक वह नहीं जीत पाए हैं.
-------------------------------------
इस मुकाबले में भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के पास एक बार फिर इतिहास रचने का मौका है.
-------------------------------------
इस चैंपियनशिप को जीतकर नीरज एक बार फिर गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकते हैं.
-------------------------------------
नीरज के अलावा भारत की तरफ से दो और जैवलिन थ्रोअर ने फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया है.
-------------------------------------
डीपी मनु और किशोर जेना
ने भी फाइनल मुकाबले में एंट्री ली है. भारत की तरफ से तीनों थ्रोअर आज रोमांचक मुकाबले में अपना दमखम दिखाएंगे.
-------------------------------------
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा एप्प पर देख सकते हैं. ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:45 बजे से खेला जाएगा.
-------------------------------------
Related Stories
कैसे खरीद सकते हैं EMI पर iPhone?
कैसे करें सफेद जूतों की चमकदार सफाई
क्यों इस कंपनी की कार होती है करोड़ों में?
इस सरकारी स्कीम से आपका भी हो सकता है अपना घर