पीले पड़ गए हैं दांत? तो अपना लें ये तरीके

(Photos Credit: Social Media)

अगर आपके दांत पीले पड़ गए हैं और मुस्कुराने में झिझक महसूस होती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. 

रोजमर्रा की कुछ अच्छी आदतें और सही देखभाल दांतों की प्राकृतिक चमक वापस ला सकती है. 

चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में, जो दांतों को साफ और स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं.

सुबह और रात सोने से पहले कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें. इससे प्लाक और दाग कम होते हैं.

ब्रश के साथ रोज फ्लॉस करें. इससे दांतों के बीच फंसी गंदगी निकलती है और पीलापन कम होने में मदद मिलती है.

बार-बार चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक पीने से दांतों पर दाग जम सकते हैं. इनके सेवन के बाद पानी जरूर पिएं.

सिगरेट, गुटखा और तंबाकू दांतों को तेजी से पीला बनाते हैं और मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचाते हैं.

हर भोजन के बाद सादा पानी से कुल्ला करने की आदत दांतों पर दाग बनने से बचा सकती है.

दूध, दही, पनीर और हरी सब्जियां दांतों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं.

Read Next