scorecardresearch

पत्नी के अफेयर का राज खोलने चला था पति, रोबोट ने ऐसा सबूत दिया कि खुद ही पहुंच गया जेल

वैक्यूम ने सफाई तो नहीं की, लेकिन ऐसा सबूत रिकॉर्ड कर लिया जिससे पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस जीत लिया.

Advertisement
vacuum record wife’s affair vacuum record wife’s affair
हाइलाइट्स
  • प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड करने पर पति को 5 महीने की सजा और जुर्माना

  • रोबोट वैक्यूम ने खोला पत्नी के अफेयर का राज

घर की सफाई करने वाला रोबोट अफेयर का राज भी खोल सकता है ये शायद किसी ने खरीदते वक्त नहीं सोचा होगा. ताइवान में एक शख्स ने पत्नी के अफेयर का सबूत जुटाने के लिए घर के रोबोट वैक्यूम क्लीनर का सहारा लिया. वैक्यूम ने सफाई तो नहीं की, लेकिन ऐसा सबूत रिकॉर्ड कर लिया जिससे पति को पत्नी के अफेयर की भनक लग गई, कहानी का ट्विस्ट तब आया जब सबूत जुटाने वाला पति ही प्राइवेसी तोड़ने के आरोप में जेल पहुंच गया.

टूथब्रश देखकर हुआ शक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स की शादी 2021 में हुई थी. दोनों पति के माता-पिता के साथ रहते थे और छुट्टियों के दौरान अपने दूसरे घर पर जाते थे. सितंबर 2023 में पति को उस घर में एक इस्तेमाल किया हुआ टूथब्रश मिला. उसे पत्नी पर शक हुआ. इसके बाद उसने पार्किंग की सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें एक अनजान व्यक्ति उसकी पत्नी को घर छोड़ते हुए दिखाई दिया.

पत्नी से बात करने के लिए चलाया रोबोट
करीब तीन महीने बाद पति ने मोबाइल ऐप से घर का रोबोट वैक्यूम क्लीनर दूर से चालू किया. उसका इरादा वैक्यूम में मौजूद ऑडियो फीचर के जरिए पत्नी से बात करने का था. लेकिन रोबोट का लाइव फीड देखते ही उसके होश उड़ गए. कैमरे में पत्नी एक दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दी. पति ने इसके बाद फुटेज रिकॉर्ड कर ली. वीडियो में पत्नी के कपड़े बदलने, दूसरे व्यक्ति को गले लगाने और घर में बिना कपड़ों के घूमने के दृश्य कैद हो गए थे. पति ने इसी रिकॉर्डिंग को पत्नी के अफेयर का सबूत बनाया.

20 लाख रुपए मांगे कोर्ट ने दिलाए 5 लाख
पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ वैवाहिक अधिकारों के उल्लंघन का केस दायर किया और 20 लाख ताइवानी डॉलर यानी करीब 68 हजार अमेरिकी डॉलर के मुआवजे की मांग की. कोर्ट ने माना कि दोनों का रिश्ता सामान्य दोस्ती की सीमा से आगे बढ़ चुका था. इसके बाद दोनों को पति को 5 लाख ताइवानी डॉलर मुआवजे के तौर पर देने का आदेश दिया गया.

पत्नी ने पलटकर पति पर ही कर दिया केस
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. पत्नी ने पति के खिलाफ निजी पलों की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग करने का केस कर दिया. पति ने दलील दी कि वीडियो को पहले ही सिविल कोर्ट ने सबूत के तौर पर स्वीकार किया है, इसलिए उसकी रिकॉर्डिंग कानूनी रूप से उचित थी. कोर्ट ने इस तर्क को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि शादी का रिश्ता किसी व्यक्ति के निजता के अधिकार को खत्म नहीं करता. रोबोट वैक्यूम की लाइट या आवाज से यह साबित नहीं होता कि पत्नी को रिकॉर्डिंग की जानकारी थी या उसने इसकी अनुमति दी थी. अदालत ने पति को निजी गतिविधियों की अवैध रिकॉर्डिंग करने का दोषी माना. उसे 5 महीने की जेल और 1.5 लाख ताइवानी डॉलर जुर्माने की सजा सुनाई गई.

ये भी पढ़ें