रोज 10 बदाम खाने के 10 फायदे

रोज सुबह 10 भीगे बादाम खाने शरीर को काफी लाभ मिलता है. बेहतर पाचन के लिए बादाम को रात भर पानी में भिगोकर और सुबह छिलका उतारकर खाना चाहिए.

बादाम में फाइबर होता है, जो कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है.

बादाम में मौजूद पोषक तत्व याददाश्त को मजबूत करते हैं और मानसिक सतर्कता बढ़ाते हैं.

बादाम दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाकर दिल को स्वस्थ रखता है.

 बादाम वजन कम करने में सहायक है. इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख को नियंत्रित करता है.

बादाम में मौजूद विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की मरम्मत करते हैं और बालों को झड़ने से रोकते हैं.

बादाम का कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है.

बादाम में फास्फोरस और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है.

बादाम ऊर्जा का अच्छा स्रोत है. बादाम हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो दिन भर शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है.

बादाम में विटामिन E होता है, जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव कम करने में सहायक है.

बादाम प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं.