लहसुन जल्दी छीलने की 5 आसान ट्रिक्स

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

लहसुन छीलना छोटा काम है, लेकिन एक-एक कली का छिलका उतारने में काफी समय लग जाता है. 

खासकर जब ज्यादा मात्रा में लहसुन चाहिए हो, तो हाथों में चिपचिपापन और बदबू भी परेशान कर सकती है. 

ऐसे में कुछ आसान किचन ट्रिक्स से आप कम मेहनत में कई कलियां जल्दी छील सकते हैं.

लहसुन की कलियों को 5-10 मिनट के लिए हल्के गर्म पानी में डाल दें. इसके बाद छिलका नरम होकर निकल जाता है.

कली को कटिंग बोर्ड पर रखें और चाकू की चौड़ी साइड से हल्का दबाएं. छिलका ढीला हो जाएगा.

आप चाकू की मदद से लहसुन की कली को हल्का दबाकर भी उसका छिलका निकाल सकते हैं.

लहसुन की कलियों को एक स्टील की कटोरी में डालकर उसके ऊपर दूसरी कटोरी उल्टी रखें. दोनों को अच्छी तरह 15-20 सेकंड हिलाएं.

लहसुन की कलियों को माइक्रोवेव में करीब 10-15 सेकंड हल्का गर्म करें. ठंडा होने के बाद छिलका काफी आसानी से निकल सकता है.

लहसुन को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए इसे ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें. इसे प्लास्टिक की बंद थैली में रखने से नमी बढ़ सकती है, जिससे लहसुन जल्दी खराब होने लगता है.

Read Next