(Photos Credit: Social Media)
अगर आपके घर में धूप कम आती है और आपको लगता है कि ऐसे में पौधे नहीं पनप सकते, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है.
कुछ इंडोर प्लांट्स ऐसे भी हैं जो कम रोशनी में आसानी से जिंदा रह सकते हैं और आपके घर को हरा-भरा बना सकते हैं.
हालांकि, पूरी तरह अंधेरे में कोई भी पौधा लंबे समय तक नहीं रह सकता.
स्नेक प्लांट कम रोशनी में भी सरवाइव कर सकता है, यह इसकी खासियत है.
मनी प्लांट को तेज धूप की जरूरत नहीं, कम रोशनी में भी इसकी बेल बढ़ सकती है.
पीस लिलि को तेज धूप की जरूरत नहीं होती यह कम रोशनी वाली जगह में भी अच्छी तरह बढ़ सकती है. और घर को हरा-भरा बनाए रखती है.
पार्लर पाम प्लांट कम रोशनी में भी आराम से रह सकता है और घर को हरा-भरा बनाता है.
ZZ प्लांट कम रोशनी में भी आसानी से टिक जाता है, इसकी पत्तियां पानी भी स्टोर कर सकती है.