3 June 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
गर्मी का मौसम आते ही बाजारों में कच्चे आम की भरमार देखने को मिलती है.
(Photo Credit: Unsplash)
मार्केट में आम आते हैं लोग अचार बनाना शुरू कर देते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
आमतौर पर अचार बनाने में कई दिन लगते हैं, लेकिन आज हम आपको झटपट बनने वाला अचार बताने जा रहे हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
इसे बिना धूप में सुखाए सिर्फ 15-20 मिनट में तैयार किया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धो लें और उसका छिलका उतार लें. अब आम को छोटे-छोटे क्यूब्स या कद्दूकस कर लें.
(Photo Credit: Unsplash)
कटे हुए आम में हल्का सा नमक डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे आम का हल्का पानी निकल जाएगा.
(Photo Credit: Unsplash)
अब एक पैन में सरसों का तेल डालकर हल्का गर्म करें. जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब इसमें राई, सौंफ और मेथी दाना डालें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब कटे हुए आम को इस तैयार मसाले में डालकर अच्छे से मिला लें. बस कुछ ही मिनटों में आपका झटपट आम का अचार तैयार है.