(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)
केला में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर को तुरंत ताकत देता है. एथलीट इसे खाना बहुत पसंद करते हैं.
केला में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है और कब्ज से राहत देता है.
केला दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है. केले में पोटेशियम होता है, जो रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है.
केला तनाव कम करता है. केला में ट्रिप्टोफेन होता है, जो दिमाग को शांत रखता है और मूड अच्छा बनाता है.
केला वजन बढ़ाने और वर्कआउट के बाद मांसपेशियों की रिकवरी में मदद करता है.
केले में मौजूद पोटेशियम किडनी की कार्यक्षमता में सुधार करता है और गुर्दे में होने वाली पथरी के खतरे को भी कम करता है.
केले में मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्त्व होते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, और उन्हें पूरी तरह स्वस्थ रखने में मदद करते हैं
केले में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा की रंगत और चमक को बढ़ाते हैं एवं त्वचा को अधिक स्वस्थ एवं चमकदार दिखने में मदद करते हैं.
एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में 2 से 3 केले तक खा सकता है. ध्यान रखें केला अधिक खाने से वजन या कैलोरी बढ़ सकती है.