संडे हो या मंडे...रोज अंडे खाने से होते हैं ये 8 बड़े फायदे

(Photo Credit: Pixabay and Pexels)

अंडा पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें प्रोटीन और विटामिन अधिक मात्रा में होते हैं. आइए जानते हैं रोज अंडा खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

अंडा दिल के लिए फायदेमंद होता है. अंडा खाने से शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है.

अंडा में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और ये प्रोटीन मांसपेशियों के बनने की प्रक्रिया में बहुत मदद करते हैं.

अंडा आंखों के लिए फायदेमंद होता है. अंडा में लुटेइन, जेक्साथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो रेटिना को स्वस्थ रखते हैं.

अंडा खाने से दिमाग तेज होता है. मेमोरी पॉवर बढ़ती है और दिमाग संतुलित रहता है.

 यदि आपके शरीर में आयरन की कमी है तो अंडे खाना शुरू कर दीजिए. अंडे के पीले वाले हिस्से में आयरन काफी होता है.

अंडे में मौजूद विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा हड्डियों के विकास में और उन्हें स्वस्थ रखने में बहुत मदद करती है.

अंडा बालों और नाखून के लिए फायदेमंद होता है. अंडे में अधिक सल्फर वाले एमिनो एसिड और तमाम तरह के विटामिन और मिनरल बहुत पाए जाते हैं.

अंडा गर्भवती महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है. गर्भवती महिलाओं को रोजाना उबले अंडे खाने की सलाह दी जाती है.

Read Next