टमाटर खाने के जानिए फायदे 

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

टमाटर खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत का खजाना भी है. टमाटर में मौजूद लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट इसे एक सुपरफूड बनाता है. 

टमाटर में विटामिन-ए और विटामिन-सी, फाइबर, फोलेट और कैल्शियम जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं. इसे खाने से हमारे शरीर को काफी लाभ मिलता है.

टमाटर को हम किसी भी सब्जी में या अन्य व्यंजन में स्वाद को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं. इसे सलाद के तौर पर भी खूब पसंद किया जाता है.

टमाटर में पोटैशियम व सोडियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का काम करते हैं. टमाटर का संतुलित मात्रा में सेवन करने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है.

मोटापा कम करने के लिए आप टमाटर खा सकते हैं. इतना ही नहीं ये आंतों को हेल्दी रखने और एनर्जी को बढ़ाने का काम करता है.

टमाटर में मौजूद विटामिन के और कैल्शियम शरीर की हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं.

टमाटर में लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और विटामिन-ई जैसे कई कैरोटीनॉयड होते हैं. जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.

टमाटर में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन के तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करते हैं.

दिल को दुरुस्त रखने के लिए आप टमाटर का सेवन कर सकते हैं. टमाटर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, पेक्टिन, फ्लेवोनॉइड्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं.

Read Next