Images Credit: Meta AI
गर्मियों का मौसम आते ही सबसे पहले जिस फल का इंतजार होता है, वो है आम. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी का ये पसंदीदा फल होता है.
लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर सबसे मीठा आम कौन सा होता है? हर आम का स्वाद, खुशबू और मिठास अलग होती है.
आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आमों के नाम, जो अपनी जबरदस्त मिठास के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं.
अल्फांसो आम इसे आमों का राजा भी कहा जाता है. इसका स्वाद बेहद मीठा, गूदा मुलायम और खुशबू बहुत खास होती है.
दशहरी आम दशहरी आम अपनी नेचुरल मिठास और रसदार स्वाद के लिए काफी मशहूर है. यह खाने में बेहद मुलायम और मीठा लगता है.
लंगड़ा आम लंगड़ा आम का स्वाद गहरा मीठा और थोड़ा अलग फ्लेवर वाला होता है. इसे खासकर उत्तर भारत में बहुत पसंद किया जाता है.
चौसा आम चौसा आम बहुत रसदार और बेहद मीठा होता है. इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि लोग इसे बार-बार खाना पसंद करते हैं.
आम इतना मीठा क्यों होता है? जब आम पूरी तरह पक जाता है, तो उसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है. इसी वजह से पका हुआ आम मीठा और स्वादिष्ट लगता है.