भुने हुए अमरूद खाने के एक-दो नहीं, इतने फायदे

(Photos Credit: Pixabay/Pexels)

अमरूद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ऐसे में अमरूद खाने से सेहत को लाभ मिलता है.

अमरूद को अधिकांश लोग ऐसे ही खाते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमरूद भूनकर खाने से दोगुना फायदा मिलता है.

भुना हुआ अमरूद खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. यह सेहत के लिए भी अच्छा होता है. यह अमरूद पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

भुने हुए अमरूद में फाइबर होता है. यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसे खाने से पेट की समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलती है. 

भुने हुए अमरूद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है. यह डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है.

भुने हुए अमरूद में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं. ये दिल को स्वस्थ रखते हैं. इसे खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है.

भुने हुए अमरूद में कैल्शियम और फास्फोरस होता है. ये हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है.

भुने हुए अमरूद सर्दी-खांसी से राहत दिलाते हैं. अमरूद की तासीर आमतौर पर ठंडी होती है. ऐसे में भुने हुए अमरूद खाना सेहत के लिए अच्छा होता है.

भुने हुए अमरूद खाने से शरीर से कमजोरी और थकान दूर होती है. अगर आपको भूख कम लगती है तो भुने हुए अमरूद खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है.

Read Next