(Photos Credit: Social Media)
फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन उन्हें काटकर लंबे समय तक फ्रिज में रखना नुकसानदायक हो सकता है.
कटे हुए फलों में नमी और हवा के संपर्क के कारण बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं.
ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कटे फल कितने घंटे तक फ्रिज में सुरक्षित रहते हैं और उन्हें स्टोर करने का सही तरीका क्या है.
ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि कटे फल कितने घंटे तक फ्रिज में सुरक्षित रहते हैं और उन्हें स्टोर करने का सही तरीका क्या है.
फल काटने के बाद उन्हें कमरे के तापमान पर ज्यादा देर न छोड़ें. सामान्य तौर पर कटे फलों को 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रख देना बेहतर माना जाता है.
अगर कटे फलों को साफ, एयरटाइट कंटेनर में रखकर लगातार 4°C या उससे कम तापमान पर रखा गया है, तो कई तरह के कटे फल लगभग 3-4 दिन तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
तरबूज, खरबूजा और दूसरे ज्यादा पानी वाले फलों को काटने के बाद जल्दी इस्तेमाल करना बेहतर है. इन्हें हमेशा ढककर और फ्रिज में रखें.
सेब काटने के बाद हवा के संपर्क में आने से उसका रंग भूरा पड़ सकता है. यह हमेशा खराब होने का संकेत नहीं है. नींबू के रस की कुछ बूंदें ऑक्सीडेशन को धीमा करने में मदद कर सकती हैं.
कटे हुए केले जल्दी नरम और भूरे पड़ जाते हैं. इसलिए केले को खाने से ठीक पहले काटना बेहतर विकल्प है.
अगर कटे फल से अजीब गंध आने लगे, उनका रंग असामान्य हो जाए, वे बहुत ज्यादा चिपचिपे या नरम हो जाएं, तो उन्हें खाना सुरक्षित नहीं माना जाता. ऐसे फलों को फेंक देना बेहतर है.
कटे फलों को खुली प्लेट में रखने के बजाय साफ और एयरटाइट कंटेनर में रखें. इससे दूसरे खाद्य पदार्थों की गंध और संभावित दूषण से बचाने में मदद मिलती है.