सावधान! गर्मी में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना...

(Photo Credit: Pixabay, Pexels and Unsplash)

गर्मी के मौसम में हमें अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए. हम आपको बता रहे हैं कि गर्मी में किन चीजों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए.

गर्मी में मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए. मसालेदार भोजन से शरीर का तापमान बढ़ जाता है. इससे पेट में जलन, एसिडिटी और अपच हो सकती है.

गर्मी में बहुत तला हुआ भोजन न करें क्योंकि इससे शरीर का तापमान बढ़ता है. तले हुए भोजन करने से वजन भी बढ़ सकता है.

गर्मी में फास्ट फूड छोड़ दें क्योंकि फास्ट फूड में मैदा, तेल और मसालों की मात्रा अधिक होती है. 

गर्मी के मौसम में चाय और कॉफी का सेवन भी कम करना चाहिए. चाय और कॉफी में कैफीन अधिक होती है. कैफीन शरीर को डिहाइड्रेट करता है और शरीर का तापमान बढ़ता है.

शराब नहीं पीना चाहिए. शराब पीने से शरीर का तापमान बढ़ता है. शराब शरीर को डिहाइड्रेट भी करती है.

गर्मी के मौसम में बासी खाना भूलकर भी नहीं करना चाहिए. आप बासी भोजन करने से बीमार पड़ सकते हैं.

गर्मी के मौसम में नमक ज्यादा नहीं खाना चाहिए. बर्फ का गोला खालने से भी परहेज करना चाहिए.

गर्मी के मौसम में रेड मीट खाने से बचना चाहिए. बहुत ज्यादा अंडा, चिकन और मटन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.