3 Nov 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
किचन में खाना बनाते समय कई बार दाल में नमक ज्यादा पड़ जाता है तो कभी सब्जी इतनी नमकीन हो जाती है कि उसे खाना मुश्किल लगता है.
(Photo Credit: Unsplash)
ऐसा अक्सर जल्दबाजी में या अंदाज से नमक डालने के कारण होता है. कई बार सब्जी पकने के बाद पता चलता है कि स्वाद बिगड़ चुका है.
(Photo Credit: Unsplash)
कुछ आसान घरेलू तरीके अपनाकर खाने में नमक का तीखापन कम किया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
अगर दाल, छोले या किसी ग्रेवी वाली सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है तो इसमें कच्चा आलू मिला दें.
(Photo Credit: Unsplash)
दाल में नमक ज्यादा हो जाए तो उसमें थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी मिलाया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
सूखी या ग्रेवी वाली सब्जी में नमक ज्यादा पड़ गया है तो उसमें थोड़ा ताजा दही या मलाई मिला सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
नींबू की कुछ बूंदें या चुटकीभर अमचूर डालकर सब्जी को चखें. खट्टापन नमक के स्वाद को संतुलित महसूस करा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
खाना बनाते समय नमक हमेशा थोड़ा-थोड़ा करके डालें. शुरुआत में कम नमक डालें और सब्जी या दाल पकने के बाद चखकर जरूरत के हिसाब से बढ़ाएं.