ऐसे पहचानें मीठा और पका हुआ तरबूज

Photo Credits: Getty

गर्मी के मौसम में तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है, लेकिन कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला तरबूज अंदर से फीका या कम मीठा निकलता है.

ऐसे में अगर आप बिना काटे ही मीठा तरबूज पहचानना सीख जाएं, तो पैसे और स्वाद दोनों बच सकते हैं.

तरबूज पर पीले रंग का बड़ा धब्बा हो तो वह पका और मीठा होता है.

बहुत ज्यादा चमकदार तरबूज अक्सर कच्चा हो सकता है.

हाथ से थपथपाने पर अगर गूंजती हुई आवाज आए, तो तरबूज मीठा होता है.

तरबूज का वजन उसके साइज के हिसाब से ज्यादा होना चाहिए, यह रसदार होने की निशानी है.

तरबूज खरीदते समय उसके डंठल वाले हिस्से को ध्यान से देखें. अगर डंठल सूखा होगा तो तरबूज पका होगा. उसे आप खरीद सकते हैं.

एक जैसे गोल और संतुलित आकार वाला तरबूज बेहतर होता है. कटे-फटे या दाग वाले तरबूज से बचें.

तरबूज के नीचे वाला हिस्से पर पीलापन हो तो तरबूज मीठा माना जाता है. अच्छे तरबूज से खुशबू भी अच्छी आती है.

नोट- यहां बताई गईं सभी बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है. Gnttv.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.