किस तरह के नारियल में होता है सबसे ज्यादा पानी

19 MAY 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Unsplash)

कैसे पहचानें नारियल वाला पानी

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मी में नारियल पानी पीना शरीर को ठंडक देने का आसान तरीका माना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर नारियल में बराबर पानी नहीं होता?

(Photo Credit: Unsplash)

बाजार में कुछ नारियल भारी दिखते जरूर हैं लेकिन उनमें पानी कम निकलता है, जबकि कुछ हल्के दिखने वाले नारियल पानी से भरे होते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर आप भी ज्यादा पानी वाला नारियल खरीदना चाहते हैं, तो कुछ आसान बातों पर ध्यान देकर सही चुनाव कर सकते हैं. आइए जानते हैं किस तरह के नारियल में सबसे ज्यादा पानी होता है.

(Photo Credit: Unsplash)

आमतौर पर हरे रंग का कच्चा नारियल ज्यादा पानी वाला माना जाता है. इनमें गूदा कम और पानी ज्यादा होता है.

(Photo Credit: Unsplash)

जिस नारियल का आकार थोड़ा गोल और भारी लगे, उसमें अकसर पानी ज्यादा होता है. वजन ज्यादा होना अंदर पानी की अच्छी मात्रा का संकेत हो सकता है.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर नारियल को हल्का हिलाने पर पानी की आवाज साफ सुनाई दे, तो समझिए उसमें पानी मौजूद है. बहुत कम आवाज कई बार कम पानी की निशानी हो सकती है.

(Photo Credit: Unsplash)

बहुत ज्यादा भूरा या सूखा दिखने वाला नारियल अकसर पुराने होने लगते हैं. ऐसे नारियल में पानी कम और गूदा ज्यादा हो सकता है.

(Photo Credit: Unsplash)

पतली परत वाला कच्चा और मुलायम छिलके का नारियल आमतौर पर ज्यादा पानी देता है. इसे पीने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

(Photo Credit: Unsplash)

गर्मी के मौसम में मिलने वाले ताजा हरे नारियल में पानी की मात्रा बेहतर होती है. लंबे समय तक रखे नारियल में पानी कम हो सकता है.

(Photo Credit: Unsplash)

नारियल खरीदते समय सिर्फ आकार नहीं, बल्कि वजन, ताजगी और आवाज पर भी ध्यान दें. सही नारियल चुनेंगे, तभी भरपूर मीठा और ज्यादा पानी मिलेगा.