अकसर लोगों की शिकायत होती है कि दही दूसरे या तीसरे दिन खट्टा हो जाता है.
जब दूध में मौजूद लैक्टोज को लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया फर्मेंटेशन प्रक्रिया के जरिए एसिड में बदलते हैं, तो दही जम जाता है और बाद में उसमें खट्टा स्वाद आने लगता है.
आज हम आपको दही को लंबे समय तक ताज़ा रखने की कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं.
दही को फ्रिज में 4 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर रखें. ध्यान रखें कि दही को फ्रिज के अंदर वाले हिस्से में ही रखें.
दही रखने के लिए स्टील के बर्तन का इस्तेमाल न करें. इसे हमेशा कांच या चीनी मिट्टी के बर्तन में ही रखें.
अगर दही में थोड़ा सा नमक या पानी मिला दिया जाए, तो वह जल्दी खट्टा नहीं होता.
CURD
दही निकालने के लिए हमेशा साफ चम्मच का इस्तेमाल करें. इससे दही जल्दी खराब या खट्टा नहीं होगा.
अगर फ्रिज नहीं है, तो दही में थोड़ा पानी मिलाकर रखें. इससे दही में जल्दी खटास नहीं आती.