Images Credit: PTI
मोरिंगा के पत्तों की सब्जी बहुत पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है. इसे बनाना भी आसान है.
अगर आपको इसकी सब्जी बनाना नहीं आता तो यहां हम आपके लिए रेसिपी शेयर कर रहे हैं.
मोरिंगा के पत्तों को 3-4 मिनट हल्का उबालकर पानी निकाल दें.
कढ़ाही में तेल गरम करें. जीरा डालें, फिर लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें.
प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. फिर हल्दी और नमक डालें.
चाहें तो 1-2 चम्मच बेसन छिड़ककर 2 मिनट भून लें, या थोड़ा नारियल डाल दें.
गैस बंद करें. गरम-गरम सब्जी रोटी या दाल-चावल के साथ परोसें.