घर पर बनाएं आम पन्ना, पीते ही आ जाएगा मजा...

28 Apr 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Canva)

कच्चे आमों से बनने वाला आम पन्ना सिर्फ प्यास नहीं बुझाता, बल्कि लू से भी बचाता है.

(Photo Credit: Canva)

इसके साथ ही ये पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है और दिनभर तरोताजा और हाइड्रेटेड भी रखता है.

(Photo Credit: Canva)

तो चलिए आज आपको बताते हैं आम पन्ना बनाने की रेसिपी.

(Photo Credit: Canva)

आम पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले आम को प्रेशर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें.

(Photo Credit: Canva)

फिर आम ठंडा होने पर छिलका उतारकर इसका सारा पल्प निकाल लें.

(Photo Credit: Canva)

अब एक बाउल में आम का पल्प और गुड़ का पाउडर मिलाएं.

(Photo Credit: Canva)

अब इस मिश्रण को मिक्सर जार में डालें, साथ ही पुदीने के पत्ते, काला नमक, भुना जीरा और काली मिर्च डालें और पीस लें.

(Photo Credit: Canva)

इस गाढ़े पेस्ट को एक जग में निकालें और उसमें ठंडा पानी मिलाएं.

(Photo Credit: Canva)

गिलास में बर्फ डालें, आम पन्ना पलट कर पुदीने की पत्ती से सजाकर बिल्कुल ठंडा-ठंडा सर्व करें.

(Photo Credit: Canva)