8 Sep 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
त्योहार हो या भगवान को भोग लगाना हो, बूंदी के लड्डू का स्वाद और मिठास हर मौके को खास बना देती है.
(Photo Credit: Unsplash)
घर पर बने लड्डू में शुद्ध सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है और स्वाद भी बाजार जैसा बनाया जा सकता है.
(Photo Credit: Unsplash)
इसके लिए सबसे पहले बेसन को छानकर उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर चिकना घोल तैयार करें.
(Photo Credit: Unsplash)
घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न बहुत पतला, ताकि बूंदी अच्छी तरह बन सके.
(Photo Credit: Unsplash)
कढ़ाई में घी या तेल गर्म करके बूंदी बनाने वाली झारी से बेसन का घोल डालें और बूंदी तल लें.
(Photo Credit: Unsplash)
तली हुई बूंदी को निकालकर अलग रखें और फिर एक तार की चाशनी तैयार करें.
(Photo Credit: Unsplash)
चाशनी में बूंदी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और इसमें इलायची पाउडर व कटे हुए मेवे डालें.
(Photo Credit: Unsplash)
मिश्रण हल्का ठंडा होने पर हाथों में थोड़ा घी लगाकर गोल-गोल लड्डू बांध लें.
(Photo Credit: Unsplash)
लड्डुओं को कुछ देर सेट होने दें, फिर इन्हें भगवान को भोग लगाएं और प्रसाद के रूप में सभी को खिलाएं.