29 Oct 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
चटपटा चाट मसाला खाने का स्वाद दोगुना कर देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, इसके लिए हर बार बाजार से मसाला खरीदने की जरूरत नहीं है.
(Photo Credit: Unsplash)
आप घर पर ही सिर्फ 10 मिनट में चाट मसाला तैयार कर सकते हैं. आइए जानते कैसे.
(Photo Credit: Unsplash)
2 चम्मच जीरा, 1 चम्मच काली मिर्च, 2 चम्मच अमचूर पाउडर, 1 चम्मच काला नमक और आधा चम्मच अजवाइन लें.
(Photo Credit: Unsplash)
एक पैन में जीरा डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट भूनें. खुशबू आने पर गैस बंद कर दें.
(Photo Credit: Unsplash)
भुने हुए जीरे को ठंडा होने दें. इससे मसालों को पीसना आसान होगा और उनका स्वाद भी अच्छा रहेगा.
(Photo Credit: Unsplash)
ठंडे जीरे, काली मिर्च और अजवाइन को मिक्सर या ओखली में डालकर बारीक पीस लें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब इसमें अमचूर पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार साधारण नमक मिलाएं. चाहें तो चुटकी भर हींग भी डाल सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
सभी मसालों को अच्छी तरह मिला लें. स्वाद को और खट्टा बनाने के लिए थोड़ा अमचूर पाउडर बढ़ा सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
तैयार चाट मसाले को सूखे, साफ और एयरटाइट डिब्बे में भरें. इसे फ्रूट चाट, सलाद, दही भल्ले और आलू चाट में इस्तेमाल करें.