घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी कोल्ड कॉफी.. पीते आ जाएगा मजा

04 May 2026

- by Good News Today

(Photo: unplash )

रेस्टोरेंट स्टाइल कोल्ड कौफी बनाने के लिए सबसे पहले एक इंस्टेंट कॉफी या एस्प्रेसो चुनें, क्योंकि यही आपकी कोल्ड कॉफी का बेस बनता है.

(Photo Credit: unplash)

अब एक बाउल में 2 चम्मच कॉफी, 2 चम्मच चीनी और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से फेंटें जब तक यह हल्का और झागदार न हो जाए.

(Photo Credit: unplash)

इस कॉफी मिक्स से आपकी कॉफी को रेस्टोरेंट जैसा स्मूद और क्रीमी टेक्सचर मिलता है, इसलिए इसे अच्छी तरह फेंटना जरूरी है.

(Photo Credit: unplash)

अब ठंडा फुल क्रीम दूध लें, क्योंकि इससे कॉफी का स्वाद और भी रिच और क्रीमी हो जाता है.

(Photo Credit: unplash)

एक ब्लेंडर में ठंडा दूध, तैयार कॉफी मिक्स और कुछ आइस क्यूब डालकर अच्छे से ब्लेंड करें ताकि सब कुछ स्मूद हो जाए.

(Photo Credit: unplash)

अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा चॉकलेट सिरप या वनीला एसेंस डालकर इसका फ्लेवर और भी बढ़ा सकते हैं.

(Photo Credit: unplash)

अब एक ग्लास में ब्लेंड की हुई कूल्ड कॉफी डालें. ऊपर से थोड़ा सा चॉकलेट सिरप डालें ताकि यह कैफे जैसा प्रेजेंटेशन दे.

(Photo Credit: unplash)

चाहें तो ऊपर से वनीला आइसक्रीम का एक स्कूप डालकर इसे और भी रिच और डेजर्ट जैसा बना सकते हैं.

(Photo Credit: unplash)

आखिर में थोड़ा सा कोको पाउडर छिड़कें और इसे तुरंत ठंडा-ठंडा सर्व करें, बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल में.

(Photo Credit: unplash)