3 July 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
एयर फ्रायर में क्रिस्पी कॉर्न बनाना आसान और हेल्दी तरीका है. सबसे पहले 2 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न का पानी अच्छी तरह सुखा लें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब इसमें 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा, नमक, लाल मिर्च और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.
(Photo Credit: Unsplash)
एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर 3 मिनट प्रीहीट करें. कॉर्न पर हल्का-सा तेल स्प्रे करें और एयर फ्रायर बास्केट में एक परत में फैला दें.
(Photo Credit: Unsplash)
इन्हें 180 डिग्री पर 12-15 मिनट तक पकाएं और बीच में एक-दो बार बास्केट हिलाएं. जब कॉर्न सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो बाहर निकाल लें.
(Photo Credit: Unsplash)
ऊपर से चाट मसाला, नींबू का रस और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें.
(Photo Credit: Unsplash)
चाहें तो इसमें बारीक कटी प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और थोड़ा मक्खन मिलाकर भी परोस सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
ज्यादा कुरकुरापन पाने के लिए कॉर्न को एयर फ्रायर में डालने से पहले अच्छी तरह सूखा लें.
(Photo Credit: Unsplash)
ये शाम के लिए बेहद हेल्दी स्नैक्स है जो कम समय में ही बनकर तैयार हो जाता है.