घर पर ऐसे बनाएं क्रिस्पी पकौड़े

31 May 2026

- by Good News Today

(Photo Credit: Social media / Unsplash)

दिल्ली में मौसम सुहाना

(Photo Credit: Unsplash)

बारिश और ठंडी हवाओं वाले मौसम में गरमा-गरम करारे पकौड़ों का स्वाद ही अलग होता है.

(Photo Credit: Unsplash)

दिल्ली एनसीआर में अभी मौसम सुहाना बना हुआ है. ऐसे में घर बैठे पकौड़ों का मजा ले सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

अगर आप घर पर आसान तरीके से कुरकुरे पकौड़े बनाना चाहते हैं, तो यह झटपट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

एक बाउल में 1 कप बेसन, नमक, लाल मिर्च, अजवाइन और चुटकीभर हल्दी मिलाएं.

(Photo Credit: Unsplash)

इसमें पतले कटे प्याज, आलू या अपनी पसंद की सब्जियां डाल दें. थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें.

(Photo Credit: Unsplash)

घोल को 5 मिनट के लिए रख दें, फिर इसमें एक चम्मच कॉर्न फ्लोर मिला दें. इससे पकोड़े ज्यादा कुरकुरे बनते हैं.

(Photo Credit: Unsplash)

कढ़ाई में तेल गरम करें और घोल के छोटे-छोटे हिस्से डालें. मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.

(Photo Credit: Unsplash)

हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोसें और मौसम का आनंद लें.