30 Oct 2026
- by Good News Today
(Photo Credit: Social media / Unsplash)
(Photo Credit: Unsplash)
त्योहार हो या घर में कोई खास मौका, मिठाई के बिना खुशी अधूरी लगती है. ऐसे में काजू कतली हर किसी की पसंद होती है.
(Photo Credit: Unsplash)
लेकिन इसे खरीदने के बजाय आप घर पर भी बाजार जैसी स्वादिष्ट काजू कतली बना सकते हैं. बस कुछ आसान स्टेप्स अपनाने होंगे.
(Photo Credit: Unsplash)
सबसे पहले 1 कप काजू लें. इन्हें मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. ध्यान रखें कि काजू से तेल न निकलने लगे, इसलिए मिक्सर को थोड़ी-थोड़ी देर चलाएं.
(Photo Credit: Unsplash)
एक कड़ाही में आधा कप चीनी और करीब एक चौथाई कप पानी डालें. इसे मध्यम आंच पर गर्म करें और चीनी पूरी तरह घुलने दें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब तैयार काजू पाउडर को चाशनी में डाल दें. इसे लगातार चलाते रहें, ताकि मिश्रण में गांठें न पड़ें.
(Photo Credit: Unsplash)
मिश्रण को धीमी आंच पर पकाते रहें. जब यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे और आटे जैसी लोई बनने लगे, तो गैस बंद कर दें.
(Photo Credit: Unsplash)
मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. हल्का गर्म रहने पर इसमें आधा चम्मच घी और इलायची पाउडर मिलाकर चिकना गूंथ लें.
(Photo Credit: Unsplash)
अब बटर पेपर के बीच मिश्रण को बेलकर पतली परत बना लें. चाहें तो इसके ऊपर चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं.
(Photo Credit: Unsplash)
मिश्रण को कुछ देर सेट होने दें. इसके बाद चाकू से डायमंड शेप में काट लें. तैयार है घर पर बनी स्वादिष्ट और मुलायम काजू कतली.