घर पर बनाएं ये वाला लीची कूलर... पीते ही आ जाएगा मजा!

(Photos Credit: Social Media

अगर आपको लीची पसंद है, तो उससे बना ठंडा और रिफ्रेशिंग लीची कूलर इस मौसम में आपके लिए शानदार ड्रिंक बन सकता है.

इसका स्वाद हल्का मीठा और ताजगी से भरपूर होता है. जो आपको एकदम तरोताजा कर देगा. 

तो चलिए आपको बताते हैं रेसिपी के बारे में.

सबसे पहले बीज निकाले हुए लीची, नींबू का रस, शहद, पुदीने की पत्तियां और 1 कप ठंडा पानी ब्लेंडर में डालें और पूरी तरह से चिकना होने तक ब्लेंड करें.

अब एक गिलास के ऊपर एक छलनी रखें और उसमें से पिसे हुए लीची के पेस्ट को छान लें.

अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डाल दें और ऊपर से इसमें क्लब सोडा या स्पार्कलिंग वॉटर डालें. फिर हल्के से मिलाएं. आपका  लीची कूलर एकदम तैयार है.

सर्व करने के लिए गिलास में लीची के छोटे-छोटे टुकड़े कर के डालें. इससे टेस्ट में डबल मजा आएगा.

ज्यादा हाइड्रेटिंग और ट्रॉपिकल ट्विस्ट देने के लिए पानी की जगह ताजे नारियल पानी डालें.

इसे हेल्दी बनाने के लिए आप कूलर में 1 छोटा चम्मच जिया शीड्स भी डाल सकते हैं.