इस तरह बनाएं कच्चे आम की चटनी

(Photos Credit: Pixabay)

गर्मी की शुरुआत होते ही बाजारों में कच्चे आम यानी कैरियां नजर आने लगी हैं.

खट्टे स्वाद वाली ये कैरियां सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती हैं.

कच्चे आम से कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं, लेकिन कच्चे आम की चटनी बेहद टेस्टी होती है.

अगर आप घर पर झटपट आम की स्वादिष्ट चटनी बनाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका जरूर अपनाएं.

सबसे पहले 1-2 कच्चे आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. 

अब मिक्सर में आम के टुकड़े, 3-4 हरी मिर्च, एक मुट्ठी हरा धनिया, 4-5 लहसुन की कलियां और थोड़ा सा अदरक डालें. 

इसमें स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच भुना जीरा और सरसों का तेल डाल दें. 

अब थोड़ा पानी डालकर इसे बारीक पीस लें. तैयार चटनी को एक बाउल में निकालें.

आपकी खट्टे-तीखे स्वाद वाली कच्चे आम की चटनी तैयार है.